गोपालगंज, मार्च 1 -- विजयीपुर। पुलिस ने थाना क्षेत्र के चखनी घाट टोला गुरम्हिया गांव के समीप एक बाइक चालक से शनिवार की शाम 6 बोतल विदेशी शराब बरामद की। इसके बाद शराब तस्करी के आरोप में छितौना टोला परसौनी गांव के राजेश राम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...