अररिया, फरवरी 26 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर बिलाती बाड़ी गांव के एक घर से छापेमारी कर छह बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। इस दौरान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी का नाम शाहिद आलम बताया गया है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने स्वयं के बयान अंकित करते हुए बरामद सिरप के साथ गिरफ्तार शाहिद आलम के विरुद्ध पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ने कहा है कि मंगलवार की शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बिलातीबाड़ी गांव वार्ड नंबर छह निवासी शाहिद आलम अपने घर पर कोडिनयुक्त सिरप लाकर बेचता है। सूचना सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ उक्त व्यक्ति के पर छापेमारी करने पर छह बोतल शिरप बरामद किया गया। इस दौरान कारोबारी शाहिद आलम को भी ग...