हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। छह बिजलीघरों से सोमवार को सात घंटे तक सप्लाई बंद रही। ऊर्जा निगम ने शीशमहल, काठगोदाम, सुभाष नगर, रानीबाग, गौलापार और केडी चौराहा बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लाइन मेंटेनेंस का काम किए जाने से बिजली की कटौती की। दिनभर बिजली गुल होने से प्रभावित क्षेत्रों में ट्यूबवेल नहीं चलने पर पानी की आपूर्ति भी बंद रही, जिससे लोगों को बिजली-पानी का दोहरा संकट झेलना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार सप्लाई बंद रही। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को पहले दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...