बलिया, जून 30 -- बलिया। एएचटी थाना, श्रम विभाग और सीडब्ल्यूसी की टीमों ने मंगलवार को बालश्रम उन्मूलन को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान शहर से सटे बहेरी में बाल श्रम करते हुए मिले आधा दर्जन किशोरों को मुक्त कराया गया। लोगों को बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल श्रम तथा बाल भिक्षावृत्ति को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में एएचटी थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह, एसआई रामसुधार यादव, सिपाही ऋषभ मिश्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद आदि थे। यह भी पढ़ें- छह नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...