समस्तीपुर, जुलाई 9 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से जीआरपी ने छह नाबालिग का रेस्क्यू कर एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। सभी नाबालिग को बाल मजदूरी कराने के उद्देश्य से बाहर ले जाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे सभी मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। इस दौरान पुलिस ने एक मानव तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुजफ्फरपुर के सकारा थानांतर्गत मांदाही खुर्द निवासी मो. फिरदौश के रूप में हुयी है। इस बाबत रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि निगरानी के दौरान डरे सहमे बच्चे को देख कर शक के आधार पर पूछताछ करने पर मामले की जानकारी मिली। यह भी पढ़ें- साहेबगंज से छह बाल श्रमिकों को कराया मुक्त पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये उक्त मानव तस्कर को गिरफ्तार कर सभी नाबालिग को अपने संरक्षण में ले लिया...