सहारनपुर, मई 8 -- देवबंद, मुशर्रफ उस्मानी । जनपद की 325 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए देवबंद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 35 मिनट के भाषण में बिना नाम लिए दारुल उलूम और फतवों की राजनीति पर कई बार निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग संदर्भों में करीब छह बार "फतवों" का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय देवबंद की पहचान देशभर में विवादों और फतवों से होती थी, लेकिन अब वही सहारनपुर काष्ठ कला, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल हब और विकास के लिए जाना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश दंगों, भय और असुरक्षा के माहौल से जूझ रहा था। देवबंद का नाम आते ही लोगों के मन में फतवों और विवादों की छवि बनती थी। लेकिन अब डबल इंजन सरकार ने हालात बदल दिए हैं और सहारनपुर की नई पहचान वुड कार्विंग, विकास परियोजनाओं ...