नई दिल्ली, मई 21 -- उत्तर प्रदेश में चुनावी विसात बिछने के साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक नया डिजिटल और तकनीकी मोर्चा खोल दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी ने अपने विशेष विंग द्वारा तैयार किया गया 'SIR' यानी विशेष मतदाता पुनरीक्षण का चौंकाने वाला डेटा सार्वजनिक किया है। सपा का दावा है कि उनके इस डेटा इन्वेस्टिगेशन में मतदाता सूची (Voter List) के भीतर भारी गड़बड़ियां और फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है, जहां एक ही नाम और पते पर कई-कई बार वोट दर्ज हैं। सपा ने सबूतों के साथ बताया है कि मतदाता सूची में किस तरह से अभी भी गड़बड़ियां है। वोटर लिस्ट में एक ही पेज पर छह बार अनीता, पांच बार पूजा और चार बार पूनम जैसे नामों की फर्जी पुनरावृत्ति की गई है।सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन इस गंभीर ...