सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला कारागार में निरुद्ध महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के समुचित विकास और संरक्षण को लेकर एक संवेदनशील पहल की गई है। कारागार में रह रहे छह बच्चों के लिए उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इंडिविजुअल चाइल्ड केयर प्लान तैयार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य इन बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक और भावनात्मक विकास को सुनिश्चित करना है, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें।शनिवार को कार्यक्रम के दौरान शहर परियोजना की मुख्य सेविका रुचि पांडेय एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री चरणजीत कौर ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित पोषण, टीकाकरण, स्वच्छता एवं प्रारंभिक शिक्षा जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। साथ ही यह सुनिश्चित किया कि बच्चों...