देहरादून, फरवरी 3 -- आशा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म "जलमभूमि" छह फरवरी को देश भर के कई सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुधवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके पोस्टर का अनावरण किया। पोस्टर अनावरण कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक के. राम नेगी और अभिषेक मैंदोला ने बताया कि फिल्म में अंकिता परिहार, अभिनव चौहान, नियो फरस्वान, राकेश गौर, सतीश कालेश्वरी, दिव्यांशी कुमोला, रश्मि अधिकारी सहित अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म वेगास मॉल द्वारका (दिल्ली), जयपुरिया मॉल गाजियाबाद, देहरादून के विभिन्न मॉल्स तथा के प्राइड, कोटद्वार में प्रदर्शित की जाएगी। इस दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, समाजसेवी जितेन्द्र, युवा छात्र नेता गोविंद रावत तथा सक्षम नेगी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...