उरई, जनवरी 27 -- उरई। नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिला कारागार में निरूद्ध दोषसिद्ध बन्दी मेवा उर्फ मेवालाल की चार जनवरी को मेडिकल कालेज उरई में उपचार के दौरान हुयी मृत्यु हो गयी थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जॉच के लिए नगर मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है। इस प्रकरण के सम्बन्ध में अगर किसी व्यक्ति को कोई साक्ष्य या बयान देना हो या किसी तथ्य पर प्रकाश डालना हो तो वह छह फरवरी तक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 11 से दो बजे के मध्य कार्यालय में उपस्थित होकर अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.