सिद्धार्थ, जुलाई 29 -- उस्का बाजार। श्रम विभाग की जिला टास्क फोर्स ने मंगलवार को उस्का बाजार व पकड़ी में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान व्यापारियों को बाल श्रम न कराने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छह प्रतिष्ठानों से नौ किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन कर संबंधित सेवायोजकों को नोटिस जारी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद कुमार ने बताया कि बच्चों का स्थान कार्यस्थल नहीं, बल्कि विद्यालय है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह बाल श्रम को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। यदि कहीं भी बाल श्रम होता दिखाई दे तो कोई भी इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अभियान में एएचटी प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह, वरिष्ठ सहायक जीडी तिवा...