नवादा, जून 1 -- जिले के छह प्रखंडों में नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्नातक की पढ़ाई शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले के जिन छह प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं हैं। वहां राज्य सरकार की ओर से नए डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। मगध विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले इन कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति विश्वविद्यालय की ओर से कर दी गई है। यह भी पढ़ें- नौ प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज एक जुलाई से शुरू होगी पढ़ाईनई डिग्री कॉलेजों की शुरुआत अगले जुलाई माह से इन नए डिग्री कॉलेजों में स्नातक की पढ़ाई शुरू करने की बात कही गई है। इसको लेकर संबंधित नए डिग्री कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति मगध विश्वविद्यालय की ओर से की गई है। राजकीय डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन और उच्च...