कुशीनगर, फरवरी 12 -- पडरौना। बरवांपट्टी थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब की बरामद की है। पुलिस को देखकर अभियुक्त मौके से फरार हो गया। उसे चिन्हित कर शीघ्र ही गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,दरोगा इकराम खान, सिपाही अमित कुमार, भैरो जायसवाल व कमलेश कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...