फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कायमगंज कोतवाली के प्रेम नगर निवासी विजय राजपूत ने छह पुलिस कर्मियों समेत सात लोगों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में याचिका दायर की है। सीजेएम न्यायालय में दी गयी अर्जी में विजय ने कहा कि वह परचून की दुकान चलाकर गुजर बसर करता है। 26 सितंबर 2025 को वह घर पर खाना खाने गया था। उसी समय उसके घर से सटी हुयी तंबाकू गोदाम के मालिक ध्रुव गुप्ता निवासी श्याम नगरी, गंगा दरवाजा ने उसे फंसाने के लिए एक शराब के क्वाटर का साजिशन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 27 सितंबर को वायरल वीडियो की पड़ताल को आबकारी टीम ने उसके घर पर दबिश दी। उसकी दुकान पर कोई भी अवैध शराब बरामद नहीं हुयी। उसे फंसाने के लिए 3 मार्च को ध्रुव गुप्ता ने पुराना वीडियो वायरल कर दिया। जिसके आधार पर 4 मार्च को सुबह होली के दिन द...