छह पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त
भदोही, जुलाई 1 -- भदेाही, संवाददाता। जिले में नियुक्त क्षेत्राधिकारी लाइंस सहित कुल छह पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं प्रदान करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाइन ज्ञानपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल एवं सीओ भदोही सुमित त्रिपाठी द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों में क्षेत्राधिकारी लाइन बलराम, उप निरीक्षक चन्द्रमा प्रसाद, नामवर सिंह, गजाधर मिश्र, प्रेमचन्द श्रीवास्तव व मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस राम बचन राम शामिल रहे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.