छह पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार
पूर्णिया, अप्रैल 11 -- बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब के नशे में धुत्त छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संध्या गश्ती के दौरान की गई। थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शंकर शर्मा, हीरा शर्मा, जगदीश चौहान, निरंजन कुमार यादव, मो शहनवाज, एवं जितेन शाह शामिल है। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई। जांच में सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.