बरेली, अप्रैल 11 -- सिरौली। अधिकारियों के निर्देशानुसार उपकेंद्र सिरौली एवं बरसेर में मार्निंग रेड के दौरान टीम ने 15 लोगों के कनेक्शन काटे तथा छह लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को एसडीओ विशाल वर्मा के नेतृत्व में मॉर्निंग रेड एवं कांबिंग की गई इस दौरान कुल 35 संयोजन चेक किया गए, जिसमें जिसमें 6 उपभोक्ताओं के विरुद्ध धारा 135 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सात उपभोक्ताओं के परिसर से मीटर बाहर किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...