बागेश्वर, मई 29 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित 5922 मीटर ऊंची माउंट बलजोरी पीक पर पर्वतारोहियों के दल ने सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्थानीय संस्था 'देवभूमि एडवेंचर' के नेतृत्व में संचालित इस अभियान ने जिले में साहसिक पर्यटन को नई पहचान दी है। अभियान का नेतृत्व अनुभवी पर्वतारोही एवं गाइड दिनेश सिंह दानू कर रहे थे, जबकि ग्रुप लीडर की जिम्मेदारी अमित बनर्जी ने संभाली। 14 सदस्यीय दल ने खाती-द्वाली मार्ग से कठिन और तीव्र ढलानों को पार करते हुए बेस कैंप तक पहुंच बनाई। इसके बाद रणनीति के तहत कैंप-1 तक सामान पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की गई और फिर टीम कैंप-2 तक पहुंची। यह भी पढ़ें- छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा माउंट बलजोरी की अंतिम और सबसे चुनौतीपूर्ण चढ़ाई के लिए दल ...