पीलीभीत, जून 8 -- पीलीभीत। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में तीन दिवसीय पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने तैयारियां की हुई है। सभी परीक्षा केंद्रों के अलावा प्रमुख चौराहों,रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे से प्रवेश दिया जाने लगा। गड़बड़ी पकड़ने के लिए एआई से भी निगरानी की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सोमवार,मंगलवार और बुधवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के लिए शहर के उपाधि महाविद्यालय, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज,रामा इंटर कॉलेज,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,एसएन इंटर कॉलेज,राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को परी...