सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- सिद्धार्थनगर। महिला थाना मिशन शक्ति केंद्र द्वारा छह परिवारों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया। लंबे समय से उनके बीच विवाद चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय ने बताया कि रीता पत्नी हरश्चिंद्र निवासी सिसना थाना चिल्हिया, रंभा पत्नी बबूनने निवासी महनगा थाना सिद्धार्थनगर, सुंदरी पत्नी दुर्योधन निवासी कुड़ियां थाना उस्का बाजार, नूर आयशा पत्नी कलीम अहमद निवासी हुसैनगंज थाना सिद्धार्थनगर, शाहीन पत्नी महबूब अली निवासी बिशनपुर थाना गोल्हौरा व सविता पत्नी जितेंद्र निवासी कोईरीडिहा थाना शोहरतगढ़ के बीच मनमुटाव चल रहा था। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठा कर सुलह करा दिया गया। साथ रहने को राजी होकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...