सीवान, दिसम्बर 25 -- कगुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन नें संचालित निजी अस्पतालों, जांच घरों व दवा दुकानों का मंगलवार की देर शाम किया। इस दौरान अस्पताल में बैठे चिकित्सकों से उनके शिक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए अस्पताल का रजिस्ट्रेशन, अस्पताल में मौजूद संसाधनों की जांच पड़ताल की गई । इसके साथ ही दवा दुकान व लैब का भी जांच करने का प्रयास किया गया। हालांकि जांच के दौरान जांच टीम को आधा दर्जन निजी अस्पताल के डॉक्टरों के पास न तो रजिस्ट्रेशन, प्रैक्टिस सर्टिफिकेट, विभागीय परमिशन और मेडिकल प्रैक्टिस से जुड़े दस्तावेज नदारद मिले। जल्दी-जल्दी सभी निजी अस्पताल संचालक अपना अस्पताल बंद करके फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ दवा दुकानदार भी अपने दवा के दुकानों में शटर लगा कर बंद कर मौके से फरा...