चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- चक्रधरपुर। जिला से मानव तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर हफ्ते जिले से नाबालिग के साथ महिला, पुरुष तस्करी के चक्कर में आकर पलायन कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण गुरुवार की रात चक्रधरपुर स्टेशन में देखने को मिला। नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चलाए गए संयुक्त अभियान में छह बच्चियों को तस्करी की आशंका से सुरक्षित बचा लिया गया। रांची की सामाजिक संस्था के सहयोग से विभागों की टीम ने समय रहते कार्रवाई कर अनहोनी टाल दी। जानकारी के अनुसार रेस्क्यू की गई सभी बच्चियों की उम्र लगभग 14 से 16 वर्ष के बीच है। अधिकारियों ने बताया कि इन बच्चियों को बहला-फुसलाकर और रुपए के सपने दिखाकर दूसरे राज्यों की ओर ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना और सतर्कता के चलते संयुक्त टीम ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस रेस्क्यू अभियान में...