लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिवहन विभाग ने छह नव प्रोन्नत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को तैनाती दे दी गई है। अजीत सिंह को एआरटीओ (प्रशासन) जौनपुर, आकांक्षा सिंह पटेल को एआरटीओ (प्रवर्तन) तृतीय दल गाजियाबाद, संजय कुमार सिंह को एआरटीओ (प्रशासन) सिद्धार्थनगर, सुशील कुमार को एआरटीओ (प्रशासन) बहराइच और वीरेन्द्र प्रताप सिंह को एआरटीओ (प्रशासन) चित्रकूट के पद पर तैनाती दी गई है। उधर, एआरटीओ (मुख्यालय) के पद पर कार्यरत प्रेम सिंह का तबादला एआरटीओ (प्रशासन) के पद पर किया गया है। विशेष सचिव, परिवहन खेमपाल सिंह की ओर से इनकी तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...