आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय -02 के तहत जिले की छह नगर पंचायतों में प्रकृति आधारित एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित एसडीएम को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक एसटीपी के निर्माण पर दो करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नगरीय विकास मंत्रालय ने 20 हजार से कम आबादी वाली नगर पंचायतों में प्रकृति आधारित (नेचर बेस्ड) एसटीपी स्थापित करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने 20 हजार से कम आबादी वाली छह नगर पंचायतों का चयन किया है। इनमें माहुल, फूलपुर, अजमतगढ़, महराजगंज, जीयनपुर, अतरौलिया नगर पंचायत शामिल हैं। इस बारे में नगरीय निकाय के प्रभारी अधिकारी संजीव ओझा ने बताया कि बीस हजार से कम आबादी वाले नगर पंचायतों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.