जमशेदपुर, अगस्त 23 -- सारंडा के जंगलों में सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ने के बाद एक करोड़ के इनामी माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश और उसके साथियों की तलाश अब झारखंड-बंगाल सीमा से आगे जंगलमहल क्षेत्र तक पहुंच गई है। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली है कि असीम मंडल समेत छह सदस्यीय दस्ता सारंडा से निकलने के बाद पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में पनाह लेने की कोशिश में है। इस इनपुट के आधार पर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पुलिस के बीच संयुक्त अभियान की तैयारी चल रही है। असीम मंडल की तलाश में झारखंड पुलिस पहले ही दलमा और झारखंड-बंगाल सीमा के जंगलों में अभियान चला चुकी है। जुलाई में दलमा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान की सूचना सामने आई थी। अगस्त की शुरुआत में सरायकेला-खरसावां पुलिस ने असीम मंडल के दस्ते से जुड़े तीन इनामी माओवादियों को गिरफ्तार...