प्रयागराज, मई 23 -- एक्यूप्रेशर संस्थान की ओर से शनिवार को छतनाग स्थित माताप्रसाद खेमका एक्यूप्रेशर कॉलेज में छह दिवसीय राष्ट्रीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशासन विजय ढुल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रतिभागियों को एक्यूप्रेशर के व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सेवा और समर्पण की भावना की भावना कार्य करना चाहिए। संस्थान के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, निदेशक एके द्विवेदी, महासचिव मनमोहन कूल, उप-प्रधानाचार्य रामकुमार शर्मा, पाठ्यक्रम प्रभारी प्रभात वर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आलोक कमलिया, विशाल जायसवाल, सुनील मिश्रा, अनिल शुक्ला, अभय त्रिपाठी, राजेश वर्मा, उर्वशी उपाध्याय मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...