छह दिवसीय नाट्यकला प्रशिक्षण का हुआ समापन
सोनभद्र, जून 6 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित छह दिवसीय कौशल विकास समर कैंप के तहत नाट्यकला प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षा निकेतन तथा जीवनशाला मनबसा, फरीपान एवं बकुलिया के 24 विद्यार्थियों और 6 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अभिनय, संवाद-अभिव्यक्ति, मंच संचालन तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जादुई सूट तथा लत जैसी प्रेरणादायक नाटिकाओं का मंचन किया। प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया और सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता का उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.