पीलीभीत, जून 8 -- अमरिया। छह दिन से लापता 20 वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत में क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर सीओ सदर और अमरिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक मृतक के खिलाफ उसी युवक ने एक मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसकी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- दो दिनों से लापता युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिसपरिजनों ने आरोप लगाया कि 20 मई को गांव के ही निवासी सूरजपाल के पोल्ट्री फार्म में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें सूरज ने शिवकुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि 1 जून को दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात तय थी, लेक...