नैनीताल, मार्च 11 -- नैनीताल, संवाददाता। छह दिन से लापता पर्यटक गाइड का शव बुधवार को वीरभट्टी के पास बलियानाला क्षेत्र के जंगल में पड़ा मिला। महिलाओं की सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।जानकारी के अनुसार वीरभट्टी के पास बलियानाला क्षेत्र के जंगल में महिलाओं ने नाले के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना ज्योलीकोट पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त न्यू कॉलोनी, दुर्गापुर पावर हाउस निवासी 50 वर्षीय मनोज रावत के रूप में हुई। ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि परिजनों के अनुसार मनोज पर्यटक गाइड था और वह छह मार्च की शाम बिना बताए घर से निकला था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। जांच में सरस्वती विहार क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में मनोज की लोकेशन ...