महाराजगंज, सितम्बर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल के नुवाकोट और रसुवा जिलों में न केवल घर, सड़कें एवं बाजार बहा दिए हैं, बल्कि हजारों परिवारों को अपनों की तलाश में बेसहारा छोड़ दिया है। कोई अपने बेटे की खोज कर रहा है, कोई भाई की तो कोई अपने पोते की। पिछले छह दिनों से अपनों की एक खबर पाने के लिए भटक रहे पीड़ितों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनका परिजन जीवित है या बाढ़ की चपेट में आ चुका है। यह भी पढ़ें- नेपाल के पहाड़ी बाजारों में सामान की किल्लत, सन्नाटे में डूबी अर्थव्यवस्थालापता लोगों की तलाश नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी नुवाकोट के अनुसार विदुर-7 के टुप्चे क्षेत्र में 65 से अधिक लोग लापता हैं। आम दिनों में महज 15 मिनट की दूरी पर स्थित टुप्चे तक पहुंचने में अब टूटी सड़कों के कारण आठ घंटे का समय लग रहा है। जलस्तर तो...