छह दिन बाद खत्म होगा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, बैठेंगे प्रशासक
मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। जनपद की ग्राम पंचायतों में मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। आगामी 26 मई को कार्यकाल समाप्त होते ही 27 मई से गांवों में प्रशासनिक व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके तहत जनपद की सभी 645 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है, जिसके चलते वहां भी प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। जिले के चारों तहसील मऊ सदर, घोसी, मधुबन और मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के नौ ब्लाकों में 645 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि जिला परिषद के वर्तमान में 34 सदस्य हैं। हालांकि परिसीमन में 2 सीटें कम होने से अब 32 जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होने हैं। वहीं इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में गांवों में अब क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.