रुडकी, फरवरी 17 -- छह दिन बाद आईआईटी के छात्र आशीष शुक्ला का शव गंगनहर से मंगलवार सुबह बरामद किया गया। वाल्मीकि घाट पर पैर फिसलने के कारण 11 तारीख को आशीष शुक्ला गंगनहर में बह गया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत दूसरे राज्यों से आए गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मंगलवार को आईआईटी छात्र आशीष शुक्ला का शव आसफनगर झाल के पास से बरामद किया किया। उन्होंने बताया कि 11 तारीख को आईआईटी में मैनेजमेंट द्वितीय वर्ष का छात्र आशीष शुक्ला गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। मंगलवार को आशीष का शव बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.