छह दिन पूर्व प्रेमी संग गई युवती बरामद
बरेली, जून 4 -- भमोरा। छह दिन पूर्व पेट दर्द की दवा लेने मां के साथ गई युवती मां को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती को बुधवार की शाम बरेली-बदायूं रोड से बरामद किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का कुंवरगांव थाना क्षेत्र के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। फरार हुई युवती को बुधवार शाम बरेली बदायूं रोड से बिजली घर की ओर से बरामद कर लिया है। महिला उप निरीक्षक रीतु वेदवान ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है, जिसे वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.