अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या,संवाददाता। होली के पहले काफी मात्रा में खोया और पनीर बाजार में पंहुच चुका है। इस बात की तस्दीक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से हो रही है। विभाग ने छह दिन के भीतर ही 130 किग्रा खोया और 160 किलो पनीर को नष्ट कराया है। जबकि अभियान के अभी चार दिन शेष बचे हैं। पिछले वर्ष पर नजर डालें तो होली के पहले जिले भर में अभियान के दौरान चार क्विंटल 47 किग्रा खोया और सौ किग्रा पनीर नष्ट कराया गया था। 66 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जिसमें मैदा, मटर,तेल बेसन सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के आरोपी भी शामिल थे। रिपोर्ट आने के बाद 50 व्यापारियों पर अर्थदंड लगाया गया था। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थ का धंधा करने वालों के हौसले बुलंद हैं। यह हम नहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशास...