लखीमपुरखीरी, मई 1 -- निघासन पावर हाउस क्षेत्र के पिरथीपुरवा चौराहे पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर पिछले छह दिनों से फुंका पड़ा है। कई बार सूचना के बावजूद संबंधित अफसरों और कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से लोगों को समय काटना मुश्किल हो रहा है। बिजली न होने से लोगों को मोबाइल तक चार्ज होना मुश्किल है। बिजली से चलने वाली तमाम दुकानों का धंधा ठप हो गया है। इससे व्यापारी और ग्राहक दोनों बेहाल हैं। व्यापारियों का कहना है कि बिजली विभाग ने पुराना ट्रांसफार्मर हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया था, लेकिन कुछ ही देर में वह भी फुंक गया। कई दिनों से बाजार में सन्नाटा पसरा है। घरों में भी लोगों को काम कर पाना मुश्किल हो रहा है। बिजली विभाग के सुभाष कश्यप ने बताया कि नया ट्रांसफार्म...