किशनगंज, मार्च 18 -- किशनगंज। एसपी के निर्देश पर अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले छह दिनों में अलग अलग मामलों के 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये कार्रवाई 9 से 15 मार्च के बीच की गई। कार्रवाई जिले के किशनगंज सदर थाना, बहादुरगंज थाना, ठाकुरगंज, गलगलिया व अन्य थाना की पुलिस के द्वारा की गई अभियान में 2 हजार 523 लीटर देशी व विदेशी शराब जप्त किया गया। जिसमें 2367 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया,176.6 लीटर अवैध देशी शराब जप्त किया गया। शराब और मादक पदार्थ की बरामदगी मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य कार्रवाई में 305 ग्राम ब्राउन शुगर,930 पिस अवैध लॉटरी टिकट , 7 मोबाइल फोन, 1 कंटेनर,1 वजन नापने वाली मशीन, 7 ट्रैक्टर, चोरी का...