भागलपुर, मार्च 23 -- ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 49 के क्लबगंज इलाके के निवासियों को पिछले छह दिनों से नलों से आ रहे बदबूदार और गंदे पानी से रविवार को आंशिक राहत मिली। नगर निगम की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के बाद पानी की गुणवत्ता में 80 प्रतिशत तक सुधार देखा गया। हालांकि देर शाम तक पानी हल्का मटमैला बना रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि अब उसमें नाले जैसी बदबू नहीं है। नगर निगम के जलकल शाखा के अनुसार क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान संवेदक की लापरवाही से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते नाले का गंदा पानी सीधे पेयजल आपूर्ति में मिल रहा था। रविवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से को पूरी तरह से काटकर निकाला और उसकी जगह नया पाइप लगाया। नगर आयुक्त ने पूर्व में कड़े निर्देश दि...