नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- न्यूयॉर्क। अमेरिकी की एक महिला ने ने साल 1966 में पुराना सामान वेचने वाली दुकान से मात्र 100 डॉलर में एक पेंटिंग खरीदी थी। पुरानी होने के कारण 60 वर्षों तक इसके असली आर्टिस्ट का पता नहीं चल सका। बीते दिनों उनके बेटे ने गूगल के एआई जेमिनी की मदद ली, जिसने पेंटिंग और उसके पीछे छिपे लेबल का विश्लेषण कर असली कलाकार फ्रांसिस कैंपबेल बोइल्यू की पहचान की। यह दुर्लभ पेंटिंग 1920 में बनी थी। एडिनबर्ग के एक ऑक्शन हाउस में यह पेंटिंग 1,89,200 पाउंड (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...