बरेली, मार्च 27 -- नवाबगंज, संवाददाता। एक गांव में अचानक छह झोपड़ियों में आग लग गयी। जिससे झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फाजिलपुर गांव में मुकेश, शोभाराम, रविन्द्र, सोमपाल, हरिप्रसाद और वीरपाल अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। वह सभी मेहनत-मजदूरी कर अपने-अपने परिवारों का पालन पोषण करते हैं। गुरुवार को अचानक मुकेश की झोपड़ी आग लग गई। तेजी से फैली आग ने अन्य लोगों की झोपड़ियां भी चपेट आ गईं। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक उनकी झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...