छह जून से हुब्बल्लि के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज, जून 2 -- हुब्बल्लि जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज से ट्रेन नंबर 04113/14 प्रयागराज-हुब्बल्लि स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। प्रयागराज से हर शनिवार छह जून से और हुब्बल्लि से प्रत्येक मंगलवार नौ जून से यह स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह छह फेरा लगाएगी। प्रयागराज से सुबह 5:05 बजे चलकर फतेहपुर व गोविंदपुरी होते हुए सोमवार दोपहर 3.10 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी। वहीं वापसी में हुब्बल्लि से मंगलवार सुबह नौ बजे चलकर गुरुवार रात 10.40 बजे प्रयागराज जंक्शन पर आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.