पूर्णिया, मई 29 -- पूर्णिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 06 जून को देश भर में आयोजित कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक पूर्णिया दीपक कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 12 ग्रामीण शाखाओं द्वारा 06 जून को कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन डगरूआ प्रखंड कार्यालय के कैम्पस में किया जा रहा है। इसके तहत कृषि से संबंधित विभिन्न ऋण योजनाओं यथा किसान क्रेडिट कार्ड, एसएचजी, गव्य विकास, मत्स्य, पशुपालन, मुर्गी पालन, ग्रामीण भंडारण, फूड प्रोसेसिंग, पीएमएफएमई, एग्री क्लीनिक-एग्री बिजनेस आदि के तहत ऋणों की स्वीकृति एवं संवितरण की जाएगी। यह भी पढ़ें- ऋण वसूली को लेकर बिहार ग्रामीण बैंक ने चलाया जागरूकता अभियान इसके लिए कृषि कार्यों में लगे हुए किसानों, कृषि उद्यमियों, ग्रामीण व्यव...