पीलीभीत, जुलाई 3 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिले के रेल यात्रियों को छह जुलाई को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को भेजे आमंत्रण पत्र में जानकारी दी है कि छह जुलाई को टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का विस्तार शाहजहांपुर तक किया जाएगा। रेल मंत्री के पत्र के अनुसार इन नई सेवाओं से पीलीभीत क्षेत्र के यात्रियों को उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक बेहतर और सुविधाजनक रेल संपर्क मिलेगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों की आवाजाही आसान होगी और रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। पत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को 6 जुलाई को आयोजित होने वाले शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है क...