गोंडा, जून 26 -- गोण्डा, संवाददाता । भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान 6 जुलाई तक बूथों पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 29 जून को वेंकटाचार्य क्लब में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। छह जुलाई तक शक्ति केंद्र बूथ टोली, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का डिजिटल प्रशिक्षण भी करना होगा। छह को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती पर प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण तथा एक पेड़ मां के नाम लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर आगामी कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं पार्टी को मजबूत करें। यह भी पढ़ें- छह जुलाई तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा जिला मीडिया...