लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता छह जिलों में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए 12.60 करोड़ रुपये की पहली किश्त परिवहन विभाग ने जारी कर दी है। आजमगढ़, बलिया,मेरठ, बदायूं, झांसी व जालौन में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। प्रत्येक पर 5.05 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पहली किश्त के रूप में प्रत्येक को 2.52 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू संचालन के लिए यह पहल की जा रही है। परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर जोर दे रहा है। कुल 16 जिलों में यह चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जिस पर कुल 80.50 करोड़ रुपये में से 40.46 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं। चरणबद्ध ढंग से इन जिलों में धनराशि जारी की जा रही है। शुक्रवार को परिवहन विभाग ने इन पांच जिलों को प्रथम किश्त जारी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...