लखनऊ, अगस्त 10 -- -मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों के संबंध में बैठक -भर्ती स्थलों पर आवागमन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश -अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो: मुख्य सचिव -लखनऊ में 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027 लखनऊ, विशेष संवाददाता

अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्तियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए भर्ती अभियान मेरठ में 17 अगस्त से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में भर्ती रैलियां होंगी। अभियान 14 अप्रैल को अयोध्या में समाप्त होगा।

बैठक का आयोजन मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों के संबंध म...