रांची, दिसम्बर 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में ठंड बढ़ रही है। राज्य के पश्चिमी भाग के छह जिले शीतलहर की चपेट में हैं। सर्द हवा के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है। गुमला का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर कायम है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छह जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिन के दौरान चल रही बर्फीली हवा की रफ्तार से अधिकतम पारा 17.4 डिग्री पर आ गया है। हजारीबाग, गुमला, बोकारो, रांची, मेदिनीनगर, गढ़वा, कोडरमा आदि जिलों में दिन में भी कनकनी बढ़ गयी है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान हजारीबाग में न्यूनतम 7.2 डिग्री, खूंटी में 6, लातेहार में 7.9, सिमडेगा में 7.9 और मे...