सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता । छह जनवरी को विधान सभा निर्वाचक नामावली की ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किए जाएंगे। नए मतदाता बनने के लिए भारतीय नागरिकों को फॉर्म छह के साथ घोषणा पत्र (जिसमें 2003 की मतदाता सूची की डिटेल) के साथ जन्म तिथि प्रमाणित करने वाले दस्तावेज व निवास को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के प्रथम चरण के समापन के बाद छह जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची निर्वाचन आयोग की ओर से प्रकाशित की जाएगी। जिन लोगों की ओर से एसआईआर फॉर्म भरा गया है उनके नाम शामिल होंगे। एसआईआर के दौरान जिन लोगों की उनके अभिभावकों (माता, पिता, दादा, दादी, नाना, नानी)के साथ मैपिंग नहीं हुई होगी। उन्हें चुनाव आयोग की ओर से छह जनवरी से नोटिस देकर अभिलेख मांगे जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.