प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर ने जिले के छह पुलिस चौकियों के प्रभारी बदल दिए हैं। गुरुवार देर रात किए गए तबादले के क्रम में एसआई दीपक यादव को चौकी प्रभारी बाबूगंज से हटाकर चौकी प्रभारी सगरा सुंदरपुर बनाया है। चौकी प्रभारी सगरा सुन्दरपुर सुमित वर्मा को चौकी प्रभारी बाबूगंज, चौकी प्रभारी एआरटीओ राम नरेश यादव को चौकी प्रभारी कस्बा लालगंज, चौकी प्रभारी कस्बा लालगंज बृजेश कुमार को चौकी प्रभारी कांधरपुर, चौकी प्रभारी मदाफरपुर विजय त्रिवेदी को चौकी प्रभारी एआरटीओ और चौकी प्रभारी कांधरपुर भूपेश नाथ सिंह को चौकी प्रभारी मदाफरपुर बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.