छह चिकित्सकों का रुका वेतन, आधा दर्जन कर्मियों के सेवा समाप्ति की नोटिस
बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के बाद डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने लापरवाह चिकित्सक व कर्मियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन लिया है। जहां एक ओर सर्जन समेत छह चिकित्सकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया वहीं आउटसोर्स से चयनित आधा दर्जन कर्मियों की सेवा समाप्ति करने का निर्देश भी उन्होंने सीएमएस को दिया है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं अस्पताल की ध्वस्त सफाई व्यवस्था को लेकर भी डीएम ने नई रणनीति बनाने का निर्देश सीएमएस को दिया है।पिछले 12 मई को डीएम डॉ विपिन कुमार जैन ने मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय का प्रात: साढ़े नौ बजे औचक निरीक्षण किया था। इसी दौरान अस्पताल के सर्जन डॉ आरडी रमन, अर्थोपेडिक सर्जन डॉ केके बर्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.