छह घंटों तक नहीं उठने दिया परिजनों ने शव,हंगामा
हाथरस, मई 20 -- सादाबाद: कोतवाली सादाबाद के गांव पुसैनी में दलित युवक की हत्या के मामले में छह घंटों तक शव को नहीं उठने दिया,जिससे हंगामा काफी देर तक होता रहा। परिजनों व ग्रामीणों की मांग थी कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। पुलिस के समझा बुझाने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। गांव पुसैनी में मंगलवार की सुबह दलित युवक पंकज की नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। युवक की हत्या कर दिए जाने की जानकारी लगते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। आरोपी पक्ष मृतक के परिजनों को जाते जाते धमकी देकर गए कि यदि मुकदमा दर्ज कराया तो सभी को जान से मार देंगे। धमकी मिलने के बाद मृतक के परिजन भयभीत हैं। दलित युवक की मौत हो जाने की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.